Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एक भूमि दो लोगों को बेचने वाला युवक गिरफ्तार
  • नैनीताल

एक भूमि दो लोगों को बेचने वाला युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने एक भूमि दो लोगों को बेचकर लाखों का चूना लगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ बड़ी मुखानी पीलीकोठी निवासी ख्याली राम दुर्गापाल ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस नेपाल से लेकर बिहार तक घूम आई है। शनिवार को कोतवाली स्थित बहुद्देशीय भवन में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि 20 जनवरी 2020 को आरोपी अंगद प्रसाद गुप्ता निवासी मूल ग्राम अभवा बाजार थाना भरवा पट्टी, जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश हाल ग्राम छड़ायल सुयाल हल्द्वानी निवासी ने पीडि़त ख्याली राम दुर्गापाल को ग्राम जयदेवपुर हल्द्वानी में 1818 वर्ग फीट भूमि बेची थी। इसका 17 लाख में सौदा तय हुआ। छह लाख रुपये एडवांस लेकर रजिस्ट्री की नियत तिथि से ठीक पहले इस जमीन का सौदा दूसरी पार्टी से कर रजिस्ट्री उसके नाम कर दी गयी। पीडि़त को यह पता चला तो पैसा लौटाए बगैर वह भाग निकला। इसके बाद पीडि़त ने एक अक्टूबर को मुखानी थाना आकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी। इसके बाद थाना एसओ सुशील कुमार ने तत्काल टीम बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी। आरटीओ रोड चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल, सिपाही नरेन्द्र राणा, प्रदीप पिलख्वाल आरोपी को कुशीनगर से गिरफ्तार कर लाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशन कार्ड में दी जाने वाली दालों के रेट बढ़े
Next: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने 47 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.