Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा नेता के बगावती तेवर
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा नेता के बगावती तेवर

RNS INDIA NEWS 21/01/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। आपको बता दे कि भाजपा हाईकमान के अबकी चुनावी समर में युवा और नया चेहरा उतारे जाने के बाद द्वाराहाट सीट पर बगावत हो गई है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में दावेदारी पेश कर चुके पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश भट्ट ने टिकट कटने पर बगावती तेवर अपना लिए हैं। कैलाश भट्ट के साथ ही उनकी समर्थकों ने इसे घोर उपेक्षा करार देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पूर्व प्रदेश पार्षद रह चुके द्वाराहाट के कैलाश भट्ट की पंचायती राजनीति में भी ठीकठाक पकड़ है, इससे संगठन सकते में आ गया है। हालांकि बगावत के अंदेशे को देख जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने पहले ही अपने पहुंच से बाहर कर दिए। वरिष्ठ पार्टी नेताओं में शुमार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश भट्ट टिकट वितरण से बेहद दुखी दिखे। उन्होंने पार्टी पर लगातार उपेक्षा का आरोप लगा कार्यकर्ताओं की भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2012 फिर 2017 के चुनाव में भी टिकट के प्रबल दावेदार रहे। मगर टिकट काटा जाता रहा। कैलाश भट्ट को टिकट ना मिलने पर द्वाराहाट के मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट का कहना है कि कैलाश भट्ट जी की नाराजगी स्वाभाविक है, हो भी सकती है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता निष्ठावान हैं, उनकी नाराजगी दूर की जाएगी। कैलाश भट्ट का कहना है कि अंतिम क्षण में धोखा हुआ। मन आहत होना स्वाभाविक है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के फोन आ गए हैं। चुनाव लड़ने के लिए सभी दबाव दे रहे हैं। दिल्ली से वापस लौट रहा हूँ। शुक्रवार को द्वाराहाट में पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें निर्दलीय मैदान में उतरने की घोषणा कर दी जाएगी।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत के खिलाफ साजिश रचने और झूठ फैलाने वाली वेबसाइट्स-यूट्यूब चैनल होंगे प्रतिबंधित
Next: बारात की बस खाई में गिरी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.