Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट में पानी के लिए आंदोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट में पानी के लिए आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 17/08/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर पंचायत क्षेत्र में पानी के लिए नगरवासी अब आंदोलन का मन बना रहे हैं। जल संस्थान के महाप्रबंधक को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि जल्द ही पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नगरवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। लोगों ने कहा कि नगर क्षेत्र में माह में मात्र 15 दिन ही पेयजल आपूर्ति हो रही है। उसमें भी विद्युत एवं पम्प की समस्या का हवाला देकर मात्र 10 दिन ही जल संस्थान पेयजल आपूर्ति कर पा रहा है। जबकि उपभोक्ताओं से पूरे महीने का बिल लिया जाता है।
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विनोद जोशी ने कहा कि कई बार मौखिक एवं लिखित में जल संस्थान को सूचित करने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्यवाही विभाग नहीं की जा रही है। जिसके कारण अब आंदोलन की रूपेरखा बनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में पेयजल वितरण में भी कई स्थानों की अनदेखी की जा रही है। जिसके चलते कहीं तो घंटों पानी आता है। कहीं बिल्कुल भी पानी नहीं मिल पा रहा है। कहा गया है कि जल्द ही विभाग पेयजल आपूर्ति को सुचारू नहीं करता है तो क्षेत्रवासी सामुहिक रूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष नन्दाबल्लभ मठपाल, नगर पंचायत सभासद प्रमोद कुमार, हेमा देवी,हरीश अधिकारी, प्रभा जोशी, सुजीत बर्मा, दीपक कुमार, आनंद जोशी, किशोरी लाल साह, सुरेश लाल साह, मोहन जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर होगा फोटो वॉक
Next: भारी बारिश से तीन मकान जमींदोज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.