Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट में होली की धूम, महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट में होली की धूम, महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

RNS INDIA NEWS 22/03/2021
IMG-20210322-WA0011.jpg

अल्मोड़ा/द्वाराहाट। रंगों के त्योहार होली की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में होली के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, कहीं पर होली महोत्सव तो कहीं पर होली प्रतियोगिता समेत सांस्कृतिक जूलूस निकाले जा रहे हैं। कई जगहों पर होली की गीतों पर महिलाएं थिरकती हुई नजर आ रही हैं तो कहीं पर फूलों से होली भी खेली जा रही है। ऐसे में देवभूमि भी होली के रंग में रंगने लगी है। इसी क्रम में अल्मोड़ा जिला के द्वाराहाट में होली का शुभारम्भ करते हुए यहां शीतला पुष्कर मैदान (पोखर) में आयोजित किए गए होली महोत्सव में महिलाओं ने होली गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया। उत्तराखंड क्रांति दल की महिला मोर्चा की ओर से हुए कार्यक्रम में प्रात: से ही महिलाओं का जुड़ना शुरू हो गया था।

बता दे कि, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार लगभग दो दर्जन से ज्यादा महिला होल्यारों की टीमों ने इस दौरान होली गायन किया। शुभारंभ दैरी की महिलाओं ने जल कैसे भरु जमुना गहरी, तुम सिद्धि करो महाराज होलिन गीत से होली के दिन की शुरुआत की। इसके बाद द्वाराहाट निकटवर्ती गांव नट्टागुली की महिला टीम ने कैलै बांधी चीर हो रघुनंदन राजा से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। महोत्सव में भाग लेने वाली सभी टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरा शीतलापुष्कर मैदान महिलाओं से खचाखच भरा रहा।

(रिपोर्ट – मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एडवोकेट ने डीजी हेल्थ व सीएमओ को भेजा कानूनी नोटिस
Next: गुजरात से ऋषिकेश घूमने आए 23 यात्री कोरोना पॉजिटिव, लौटाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.