Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दूसरी शादी कर पहली पत्नी को घर से निकाला
  • हरिद्वार

दूसरी शादी कर पहली पत्नी को घर से निकाला

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। शादी के पांच साल बाद भी बच्चा न होने पर युवक ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी को घर से निकाल दिया। विरोध करने पर उससे जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंचे पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पीड़िता के पति सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।लक्सर के मुस्तकीम ने बताया कि मार्च 2019 में उसकी बेटी सहरीन की शादी सुल्तानपुर निवासी शारुख से हुई थी। सालों बाद भी सहरीन को बच्चा नहीं हुआ। इस पर मुस्तकीम ने बेटी व दामाद, दोनों को डॉक्टरी जांच कराने की सलाह दी। लेकिन वे उसे डॉक्टर के बजाय पीर, फकीर, तांत्रिकों के पास ले गए। फिर भी फायदा नहीं हुआ, तो वे सहरीन को मारपीट करने लगे। आरोप है कि दो, तीन दिन पूर्व शारुख नसरीन नामक दूसरी महिला को अपने साथ घर ले आया। बताया कि बच्चे के लिए उसने नसरीन से दूसरी शादी कर ली है। उसने नसरीन से शादी का निकाहनामा दिखाया और परिवार के साथ मिलकर सहरीन को घर से निकालने लगा। एतराज करने पर उन्होंने सहरीन से बुरी तरह मारपीट की। सहरीन से सूचना मिलने पर मुस्तकीम वहां पहुंचे और मारपीट से घायल सहरीन को एक अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि सहरीन के पति शारुख, सास बानो, देवर शारुन व कथित दूसरी पत्नी नसरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल के बाहर से महिला का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
Next: फर्जी दस्तावेज बनाकर ली सिंचाई विभाग में नौकरी, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.