Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अस्पताल के बाहर से महिला का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
  • हरिद्वार

अस्पताल के बाहर से महिला का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर संचालित एक अस्पताल के बाहर से एक महिला का कार सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया। महिला ने दोनों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। नगर के मोहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 मई की रात को वह अपने पति के साथ अस्पताल में किसी रिश्तेदार से मिलने गई थी। बताया कि उसके पति उसे अस्पताल के बाहर छोड़कर कार को पार्किंग में लगाने चले गए। इसके बाद एक कार में दो युवक वहां पहुंचे और जबरन कार में खींच लिया। इसके बाद आरोपी महिला को जंगल में ले गए। जहां पर आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे बदहवास अवस्था में जंगल में ही छोड़ दिया। इसके बाद महिला जंगल से निकलकर एक पेट्रोल पंप पर पहुंची, जहां पर उसे पता चला कि वह झबरेड़ा थाना क्षेत्र में है। इसके बाद महिला ने ग्रामीणों की मदद से पति से संपर्क किया। जिसके बाद महिला का पति मौके पर पहुंचा और महिला को साथ लेकर मंगलौर कोतवाली पहुंचा। महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी जब आपस में बात कर रहे थे तो एक नाम खुशहाल सामने आया है जबकि दूसरे का नाम वह नहीं जान पाई। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद खुशहाल निवासी अज्ञात तथा एक अन्य के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन चोरी के आरोप में बीबीए का छात्र गिरफ्तार
Next: दूसरी शादी कर पहली पत्नी को घर से निकाला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.