Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दूसरे दिन भी जारी रही एसडीएम कार्यालय परिसर में बच्चों की क्लास
  • चमोली

दूसरे दिन भी जारी रही एसडीएम कार्यालय परिसर में बच्चों की क्लास

RNS INDIA NEWS 30/05/2022
rns featured image new

चमोली। राजीव गांधी आवासीय अभिनव विद्यालय जोशीमठ के बंद होने के आदेश के बाद छात्रों एवं अभिभावकों का गुस्सा फिलहाल शान्त होता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को इस स्कूल में अध्यनरत सभी छात्र छात्राओं ने अपने अभिभावक एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर जोशीमठ राइका तिराहे से तहसील तक व्यापक जलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद जहां स्थानीय लोगों ने तहसील में धरना दिया तो वहीं छात्रों ने दूसरे दिन भी एसडीएम कार्यालय के बाहर अपनी पाठसाला खुले आसमान के नीचे जारी रखी। विद्यालय में अध्यनरत 54 छात्र छात्राये स्कूल डैस व स्कूल बैग दोपहर 2 बजे तक तहसील परिसर में अपनी पढाई करते नजर आये। बच्चों का कहना है जब तक उनका विद्यालय पुनः संचालित नहीं होता वो इसी तरह तहसील में आकर अपनी कक्षाओं का संचालन स्वयं करते रहेंगे। धरना स्थल पर अभिभावक एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर इस इस विद्यालय के राइका में विलय के आदेश वापस लेने एवं विद्यालय को पुनः शुरू करने की मांग की गई। साथ ही लोगों ने चेताया कि जब तक आदेश वापस नहीं लिया जाता है तब तक मंगलवार से अनिश्चित कालीन क्रमिक धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर लोगों ने कहा कि यदि जल्द आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो आमरण अनशन के साथ ही चक्का जाम भी किया जायेगा।
ज्ञापन पर ब्लाॅक प्रमुख हरीश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, अतुल सती, कमल रतूडी, सुखदेव सिंह, अरूण शाह, हेमंवती देवी, शशी देवी, उर्मिला देवी, गोविन्दी देवी, गुडडी देवी, चन्दा देवी सहित कई अभिभावकों के हस्ताक्षर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 4.28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये बदरीनाथ के दर्शन
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 6 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी, कोर्ट में किया आवेदन

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.