Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
  • नैनीताल

दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

RNS INDIA NEWS 12/05/2023
judge hammer

हल्द्वानी। अपर सत्र न्यायाधीश स्पेशल जज पॉक्सो न्यायालय नंदन सिंह की अदालत ने नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देकर 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि 20 फरवरी 2020 को कालाढूंगी क्षेत्र की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 18 फरवरी को रामरतन (27) निवासी ग्राम उदयपुरी कमोला कालाढूंगी उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले में पुलिस ने नाबालिग को 28 फरवरी 2020 को आरोपी के साथ कमोला के पास बैल पोखरा से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को हुई सुनवाई में अपर सत्र न्यायाधीश स्पेशल जज पॉक्सो न्यायालय नंदन सिंह की अदालत में सात गवाह पेश किए गए। अदालत ने गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही धारा 363 और 366 के तहत 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून: पुलिस लाइन से कई दरोगा थानों में भेजे
Next: देहरादून में नर्सिंग स्टाफ के 65 फीसदी पद खाली, काम के दबाव में नर्सें तनाव में

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी
  • हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज
  • नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.