Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में नर्सिंग स्टाफ के 65 फीसदी पद खाली, काम के दबाव में नर्सें तनाव में
  • देहरादून

देहरादून में नर्सिंग स्टाफ के 65 फीसदी पद खाली, काम के दबाव में नर्सें तनाव में

RNS INDIA NEWS 12/05/2023
rns featured image new

देहरादून। सरकारी अस्पतालों में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ नर्सिंग स्टाफ मरीजों की सेवा में जुटी हैं। फ्लोरेंस नाइटेंगल से लेकर मदर टेरेसा जैसे भाव से मरीजों को नया जीवन दे रही हैं। कोरोनाकाल में इन्होंने डर के बीच जज्बे से हजारों मरीजों को नया जीवन दिया। जिला अस्पताल में 65 फीसदी पदों के खाली होने से उन पर बेहिसाब काम का बोझ है। जिला अस्पताल में गायनी विंग में सबसे ज्यादा, पीएनसी वार्ड बंद करा दिया है। सर्जिकज में ही मर्ज करा रखा है। आईसीयू की प्रभारी नहीं है। निक्कू भी नहीं चल रहा है। ओटी में कई समस्याएं हैं।
दून अस्पताल में भी 17 फीसदी स्टाफ की कमी बनी है। यहां आउटसोर्स के स्टाफ से काम चला रहे हैं। गायनी में एक नर्सिंग स्टाफ के भरोसे 30 से 40 मरीज रहते हैं। 13 हजार के वेतन और वह भी समय से नहीं मिलने से आउटसोर्स में निराशा का भाव है। दून में कई ओटी एवं आईसीयू के संचालन में दिक्कत है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने कहा कि गायनी में पुरूष से स्टाफ दे रहे हैं। नियमित भर्तियां होने वाली है। उधर, कोरोनेशन से डिमांड डीजी हेल्थ को भेजी है।

ये है स्थिति
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिप्टी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के पांचों, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के 12 में से 11, मैटर्न का एक, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के 50 से 25 पद खाली है। नर्सिंग ऑफिसर के 344 पदों के सापेक्ष 320 की तैनाती है, इनमें से 205 आउटसोर्स एवं उपनल से है। जिला अस्पताल कोरोनेशन में आईपीएचएस मानक के तहत 135 नर्सिंग स्टाफ होना चाहिए। लेकिन महज 35 फीसदी यानि 48 स्टाफ है।
नर्सेज संघ की प्रांतीय अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला, महामंत्री कांति राणा का कहना है कि जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज कहीं पर भी स्टाफ पूरा नहीं है। एक नर्सिंग स्टाफ को 30 से 40 मरीजों की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ती है। जिससे उनको तनाव रहता है। आउटसोर्स पर कम वेतन में स्टाफ कम मिल रहा है, एक्सपर्ट स्टाफ नहीं मिलता। 2700 पद खाली है, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्तियां जल्द पूरा कराने की मांग की गई है।

ये हैं मानक
गैर शैक्षिक संस्थान में तीन मरीज पर एक नर्स, सामान्य अस्पताल में दस बेड पर एक नर्स, आईसीयू प्रति बेड के हिसाब से अस्पताल में तैनाती हो, वेंटीलेटर यूनिट में हर बेड पर एक नर्स अनिवार्य, डे केयर वार्ड में एक नर्स होना अनिवार्य

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
Next: भाजपा जिलेभर में 15 तक करेगी पन्ना प्रमुखों की तैनाती: बिष्ट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.