Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुर्घटना में बेटे की मौत, माँ गंभीर रुप से घायल
  • हरिद्वार

दुर्घटना में बेटे की मौत, माँ गंभीर रुप से घायल

RNS INDIA NEWS 02/06/2023
rns featured image new

हरिद्वार। नाना की मौत होने पर अपनी मां के साथ ऋषिकेश जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। इधर, शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतक की बहन ने इस संबंध में कार चालक के खिलाफ थाना कनखल में संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। दुर्घटना ऋषिकुल पुल मोड के पास हाईवे पर गुरुवार देर रात घटित हुई। रुड़की के मोहल्ला पश्चिमी अंबर तालाब निवासी उषा देवी के पिता का निधन हो गया था। वह अपने बेटे रोहित एवं बेटी के साथ अलग अलग दोपहिया वाहन पर सवार होकर ऋषिकेश जा रही थी। उनका बेटा रोहित स्कूटर चला रहा था। जबकि वह पीछे बैठी थी। दूसरे स्कूटर पर सवार होकर उनकी बेटी भी साथ साथ चल रही थी। जैसे ही वह ऋषिकुल पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने स्कूटर को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे स्कूटर सवार युवक रोहित (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां बुरी तरह घायल हो गई। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया गया। मृतक की बहन हिमानी ने इस संबंध में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि कार सवार दोनों युवकों ने शराब पी हुई थी। आरोपी विशाल निवासी हरिपुर कलां रायवाला ऋषिकेश और कार चालक मयंक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहचान बदलकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Next: सुनील राठी और जीवा गैंग के गुर्गों समेत टॉप 50 बदमाशों की सूची तैयार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.