Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सुनील राठी और जीवा गैंग के गुर्गों समेत टॉप 50 बदमाशों की सूची तैयार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सुनील राठी और जीवा गैंग के गुर्गों समेत टॉप 50 बदमाशों की सूची तैयार

RNS INDIA NEWS 02/06/2023
rns featured image new

देहरादून। पिछले दिनों डीजीपी अशोक कुमार ने एसटीएफ को टॉप-50 बदमाशों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एसटीएफ बीते तीन माह से मंथन कर रही थी। पुलिस ने सुनील राठी, संजीव जीवा, चीनू पंडित आदि कुख्यातों की गैंग के गुर्गों समेत टॉप-50 बदमाशों की सूची एसटीएफ ने तैयार कर ली है। इन बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ ने इनकी निगरानी के लिए टीमें भी गठित की हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई अब भी रंगदारी मांगने आदि अपराधों में पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं। इनमें से जल्द ही कुछ को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
बता दें कि पिछले दिनों डीजीपी अशोक कुमार ने एसटीएफ को टॉप-50 बदमाशों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एसटीएफ बीते तीन माह से मंथन कर रही थी। संजीव जीवा, सुनील राठी, चीनू पंडित जैसे अपराधी एक समय में प्रदेश में सक्रिय रहे हैं। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। इस वक्त ये बदमाश विभिन्न जेलों में बंद हैं, लेकिन देखा गया है कि इनकी गैंग के गुर्गे अब भी सक्रिय हैं।
समय-समय पर इन बदमाशों के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले सामने आते रहते हैं। बीते दिनों हरिद्वार जेल में भी सुनील राठी के नाम से रंगदारी मांगी गई थी। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सूची तैयार कर ली गई है। अलग-अगल जिलों में रह रहे इन बदमाशों की निगरानी के लिए टीमें भी गठित कर ली गई हैं। कुछ बदमाशों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सक्रिय होते ही इन बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। इन बदमाशों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह विभिन्न न्यायालयों से जमानत पाए हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्घटना में बेटे की मौत, माँ गंभीर रुप से घायल
Next: उत्तराखंड में कुल 2102 एकड़ भूमि से हटाया गया अतिक्रमण  

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.