Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैसे लगेगा दलालों के गोरखधंधे पर अंकुश.. ?
  • देहरादून

कैसे लगेगा दलालों के गोरखधंधे पर अंकुश.. ?

RNS INDIA NEWS 10/02/2023
rns featured image new

दून अस्पताल की इमरजेंसी में पकड़े दलाल को चंद मिनटों में छोड़ा

देहरादून। दून अस्पताल की इमरजेंसी में दलालों की सक्रियता फिर से बढ़ गई है। अस्पताल प्रबंधन एवं पुलिस में समन्वय नहीं होने एवं कुछ डॉक्टरों एवं स्टाफ की सांठगांठ होने के चलते इस गोरखधंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है और गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों के दलाल गुमराह कर ले जा रहे हैं। इन निजी अस्पतालों में मोटी रकम वसूली जाती है। बुधवार-गुरुवार मध्य रात्रि को करीब दो बजे एक दलाल को मरीज के तीमारदारों को गुमराह कर निजी अस्पताल में ले जाने को दबाव बनाते पकड़ लिया गया। दलाल को पुलिस को सौंप दिया गया, लेकिन कुछ देर में ही उसे छोड़ दिया गया। अब अस्पताल प्रबंधन एवं पुलिस में इसे लेकर तकरार हो गई है। पुलिस का तर्क है कि अस्पताल ने तहरीर नहीं दी। पिछले मामलों में भी ऐसा ही रवैया अस्पताल प्रबंधन का रहा है। अस्पताल के अफसर या संबंधित डॉक्टर तहरीर नहीं देते हैं।
डिप्टी एमएस डा. धनंजय डोभाल का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों और पीआरओ सेल के कर्मचारियों ने तीमारदारों को गुमराह कर रहे एक युवक को पकड़ा था। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। यदि तहरीर आदि की बात थी तो उनसे संपर्क किया जा सकता था। एमएस ऑफिस रात को बंद रहता है, सुबह तहरीर दी जा सकती थी। ऐसे इन संदिग्ध व्यक्तियों के हौंसले बढ़ेंगे। युवक की फोटो भी उपलब्ध है। उधर, दून अस्पताल की चौकी के प्रभारी केके सिंह ने बताया कि बिना लिखित तहरीर के पुलिस कस्टडी में किसी को नहीं रखा जा सकता है। मामले में तहरीर देने को कहा गया था, लेकिन नहीं दी गई।

सिस्टम में सांठगांठ से दलालों की चांदी
दून अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पतालों में ले जाने को लेकर इन दलालों से कई डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की सांठगांठ सामने आई है। वहीं, पुलिस द्वारा भी इन पर कार्रवाई नहीं की जाती। पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना की ओर से इमरजेंसी के दो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी इसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने के चलते की है। दलाल विभिन्न निजी अस्पतालों के रहते हैं, जो मरीजों को सरकारी अस्पताल में अच्छा इलाज नहीं मिलने, आईसीयू नहीं होने को लेकर गुमराह करते हैं। गरीब मरीजों को मोटी फीस निजी अस्पतालों में देनी पड़ती है।
सूत्रों ने बताया कि दून, कोरोनेशन अस्पताल के बाहर कई निजी अस्पतालों ने अपने दलाल छोड़े हैं। जो मरीजों के तीमारदारों को गुमराह करते हैं, कई तो एप्रन तक पहनकर यहां घूमते रहते हैं, अपने आप को मेडिकल स्टाफ बताकर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसलें बुलंद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवाओं को भ्रमित करने वालों के साथ ही पुलिस की भूमिका की भी होगी जांच: भट्ट
Next: माँ ने दूधमुंहे बेटे का सौदा किया पांच लाख में, 4 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.