Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • डंपर की चपेट में आकर दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत
  • नैनीताल

डंपर की चपेट में आकर दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 29/01/2021
rns featured image new

नैनीताल। गौला निकासी गेट लालकुआं में डंपर की चपेट में आकर एक दो साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से गुस्साए श्रमिकों ने वाहनों की निकासी ठप कर जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों के काफी समझाने के बाद वे माने। हादसे में बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर, पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे गौला निकासी गेट के समीप रहने वाले गौला श्रमिक पप्पू सक्सेना का लडक़ा अरुण (2 वर्ष) अपने घर के सामने मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान वह रेता खाली कर वापस आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गौला नदी के श्रमिकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने वाहनों की निकासी ठप कर जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों द्वारा काफी समझाने के बाद श्रमिक बमुश्किल शांत हुए और वाहनों की निकासी सुचारू हुई। इधर, पुलिस ने बच्चे को कुचलने वाले डंपर संख्या-यूपी 38 सी- 5332 को कब्जे में ले लिया। देर शाम मृतक बच्चे के पिता की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस से गौला रोड पर डंपरो द्वारा तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए की जा रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए दिन में गश्त करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि डंपर चालक स्टोन क्रशर में रेता खाली कर वापस अपने पार्किंग स्थल (खाली प्लाट) पर डंपर खड़ा कर रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चे की मां घटनास्थल से करीब 5 फुट की दूरी पर नल पर कपड़े धो रही थी। हादसे के बाद बच्चे की मां बेहोश है, वहीं पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमी युगल की हत्या कर पेड़ पर लटकाया
Next: पारिवारिक विवाद में पत्नी को गोली मार की खुद आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.