Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पारिवारिक विवाद में पत्नी को गोली मार की खुद आत्महत्या
  • हरिद्वार

पारिवारिक विवाद में पत्नी को गोली मार की खुद आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 29/01/2021
rns featured image new

रुडकी। प्रह्लादपुर गांव में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। गोली से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। मृतक के साले ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खानपुर थाने के गांव प्रह्लादपुर निवासी मोनू (26) पुत्र सुरेश की शादी करीब छह साल पहले लक्सर के बहादरपुर गांव की युवती उमा से हुई थी। पत्नी से मोनू के एक बेटा और एक बेटी है। पिछले कुछ दिनों से मोनू और उसकी पत्नी के बीच के बीच पारिवारिक कलह चल रही थी। गुरुवार रात को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद मोनू ने घर में रखे तमंचे से पत्नी उमा पर फायर कर दिया। गोली उमा के कंधे के नीचे लगी। घटना के बाद मोनू घर से फरार हो गया। फायर की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को लक्सर लाए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पत्नी को गोली मारने के बाद मोनू गांव के पास ही भूमिया खेड़ा स्टेडियम पहुंचा और तमंचे से खुद की छाती में भी गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह उसका शव स्टेडियम में पड़ा मिला। सूचना पर खानपुर एसओ अभिनव शर्मा गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गोली से घायल उमा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके भाई अमित ने मोनू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर की चपेट में आकर दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत
Next: मारपीट में महिला सहित चार पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.