Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • डंपर और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 5 घायल
  • मध्य प्रदेश

डंपर और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 5 घायल

RNS INDIA NEWS 09/11/2020
rns featured image new

मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल

सतना,09 नवंबर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना में रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां नागौद थाना क्षेत्र से आए मामले में बोलेरो और डंपर की टक्कर हो गई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। जबकि 5 गंभीर मरीजों को रीवा अस्पताल रेफर किया गया है।
रीवा का रहने वाला विश्वकर्मा परिवार पन्ना में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहीं से पूरा परिवार बोलेरो में वापस रीवा लौट रहा था। उसी दौरान नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ मोड़ में अचानक डंपर सामने आ गया। गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ा और हादसा हो गया। मरने वालें सभी लोग एक ही परिवार के बताए गए है। घायल होने वाले पांचों लोगों को रीवा अस्पताल भर्ती कराया गया है।
थाने में खड़ी बोलेरो की हालत अत्यंत दयनीय है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा अत्यंत भीषण था। जिसने एक ही परिवार के मासूम बच्चे सहित 7 लोगों को अपना शिकार बना लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी कोरोना संक्रमित
Next: एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर मारा छापा

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.