Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर मारा छापा
  • मुंबई

एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर मारा छापा

RNS INDIA NEWS 09/11/2020
rns featured image new

ड्राइवर को हिरासत में लिया

मुंबई,09 नवंबर (आरएनएस)। ड्रग्स मामले में एनसीबी ने आज सोमवार को अभिनेता अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा है। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि ड्रग्स केस में कई बड़े स्टार के साथ अर्जुन रामपाल का नाम भी उछल चुका है।
इससे पहले एनसीबी ने ड्रग्स रखने और खरीद-फरोख्त करने के जुर्म में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैब्रिएला डिमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस को एक बार फिर हिरासत में लिया। खबर है कि अगिसियालोस को केस में जमानत मिल गई थी, जिसके तुरंत बाद एनसीबी ने उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया।
इसके अलावा एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शंस के पूर्व एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर क्षितिज प्रसाद को एक अन्य मामले में भी गिरफ्तार किया है। रविवार को बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर छापा मारा था। इस छापेमारी में नाडियाडवाला के घर से करीब 10 ग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन कब्जे में लिए गए हैं। दो गवाहों की मौजूदगी में फिरोज की पत्नी शबाना सईद को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।
एनसीबी ने शनिवार को मुंबई की चार अलग-अलग लोकेशंस पर छापा मारा था। इस दौरान कमर्शियल चंटिटी में गांजा, चरस और एक अन्य ड्रग बरामद हुई थी। शनिवार शाम हुई छापेमारी के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनसे फिलहाल जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 5 घायल
Next: शिक्षा प्रेरकों ने की रोजगार देने की मांग तेज

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

RNS INDIA NEWS 16/10/2024 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.