Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दुल्हन की मां समेत 3 लोगों की कार हादसे में मौत
  • ऊधम सिंह नगर

दुल्हन की मां समेत 3 लोगों की कार हादसे में मौत

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
default featured image

काशीपुर। विवाह समारोह में शामिल होकर गदरपुर से लौट रहे व्यवसाई की तेज रफ्तार कार एनएच- 74 पर अनियन्त्रित होकर कई पलटिया खाने के बाद सडक़ किनारे नाले में घुस गई। इस घटना में दुल्हन की मां एवं कार सवार एक अन्य महिला समेत सुबह की सैर के निकले एफसीआई बीयर हाउस कर्मी की मौत हो गयी। जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोगों को घायल अवस्था में रुद्रपुर मेडिसिटी में भर्ती कराया गया। सोमवार रात्रि नीशू गोयल पुत्री जगदीश गोयल निवासी बंसत गार्डन किच्छा का अक्षय गर्ग पुत्र घनश्याम गर्ग निवासी दिनेशपुर के साथ विवाह हुआ था। किच्छा से जगदीश गोयल का पूरा परिवार एवं सगे संबधी विवाह समारोह में गदरपुर- दिनेशपुर स्थित अशोका रिर्सोट में गए हुए थे। मंगलवार तडक़े नीशू की विदाई कराने के बाद जगदीश गोयल का भतीजा एवं उमा राइस मिल का मालिक रॉकी गोयल दुल्हन नीशू की माता मंजू गोयल, अपनी माता जी निर्मला देवी, अपनी दूसरी ताई अनीता पत्नी मदन गोयल एवं कुसुम लता पत्नी ज्योति प्रकाश शर्मा निवासी पुरानी गल्ला मंडी को कार में बैठा कर वापस किच्छा लेकर आ रहा था। किच्छा से मात्र दो किमी पहले एनएच- 74 पर तेज रफ्तार कार अनियन्त्रित हो गयी। तेज रफ्तार कार सुबह की सैर पर निकले एफसीआई बीयर हाउस रुद्रपुर में तैनात चरन सिंह निवासी हाल निवासी राधा रेजीडेन्सी कालोनी किच्छा मूल निवासी नौंगवा ठग्गू खटीमा को कुचलती हुई सडक़ किनारे खंबे से टकराई एवं कई पलटिया खाने के बाद इंटार्ज फैक्टी के सामने नाले में जा घुसी। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इस घटना में नीशू की मां मंजू (62), कुसुमलता शर्मा (55) एवं सुबह की सैर पर निकले चरन सिंह (40) की मौत हो गयी। जबकि रॉकी, निर्मला देवी, अनीता की हालत को चिंता जनक देखते हुए रुद्रपुर में मेडिसिटी में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षाओं के दौरान याद्दाश्त के लिए बच्चों को पिलाने चाहिए ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स!
Next: भर्ती निरस्त होने पर भड़के अभ्यर्थी, कर्मचारियों को दौड़ाया

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.