Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुकानदार से 1.5 लाख रुपये छीनने में एक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

दुकानदार से 1.5 लाख रुपये छीनने में एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/10/2021
rns featured image new

रुड़की।  चार युवक लक्सर के बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर जा रहे दुकानदार से रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से मामले का खुलासा करते हुए उनमें से एक को पकड़ लिया, जबकि तीन फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
लक्सर के मुंडाखेड़ा खुर्द के अशरफ गांव में परचून की दुकान करते हैं। 20 अक्तूबर को अशरफ अपनी पत्नी वरीसा के साथ लक्सर आए और अपने बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये निकलवाए। वापसी में तहसील मोड पर चाट खाने के बाद उन्होंने थैले से पैसे निकालकर दुकानदार को दिए। तभी बाइक सवार चार युवक उनका थैला छीनकर फरार हो गए। उनकी सूचना पर पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखी तो चार आरोपियों में से एक के वहीं से उनके पीछे लगने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस की एक टीम गठित कर मामले की जांच कराई गई। टीम ने करीब दो सौ कैमरों की फुटेज देखी और चारों टप्पेबाजों की शिनाख्त कर ली। इसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। दबिश में एक आरोपी श्रवण पुत्र शंकर निवासी आदर्श कालोनी कोतवाली सिविल लाइन जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी अमित पुत्र प्रदीप, अजीत पुत्र दलजीत और मुकेश वर्मा पुत्र नामालूम निवासीगण आदर्श कालोनी कोतवाली सिविल लाइन मुरादाबाद फरार हो गए। आरोपी की तलाशी में पुलिस ने छीनी गई रकम में से 16500 रुपये भी बरामद कर लिए हैं। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसके तीनों साथियों की तलाश की जा रही है। मामले का खुलासा करने वाली टीम में एसआई अंकुर शर्मा और मनोज नौटियाल के अलावा सिपाही हामिद, शूरवीर रावत, इसरार अली शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि
Next: फोरलेन की जद में आ रहे मंदिर और मस्जिद के गेट को जेसीबी से ध्वस्त किया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.