Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दुकान से घर जा रहे व्यापारी पर गुलदार ने किया हमला
  • नैनीताल

दुकान से घर जा रहे व्यापारी पर गुलदार ने किया हमला

rns
RNS INDIA NEWS 01/04/2021
02 (30)

नैनीताल। मुख्य बाजार स्थित दुकान से घर जा रहे व्यापारी पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया। जान बचाने की खातिर व्यापारी ने भी करीब दस मिनट तक गुलदार से संघर्ष किया। हो-हल्ला होने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। वहीं, ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है। मुख्य बाजार में दुकान चलाने वाले गोपाल दत्त बीती देर शाम प्रतिष्ठान बंद कर अपने गांव कफुल्टी के लिए रवाना हुए। तिमला के समीप काफल के पेड़ पर बैठे गुलदार ने एकाएक उन पर हमला कर दिया। गुलदार ने गोपाल सिंह की छाती, हाथ व कंधे पर गुलदार ने नाखून गाड़ दिए। पर उन्होंने हार नहीं मानी और वह भी गुलदार से भिड़ गए। करीब दस मिनट तक वह गुलदार से संघर्ष करते रहे। चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हल्ला होने पर गुलदार जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को निजी वाहन से सीएससी ताड़ीखेत लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी हरीश टम्टा, होशियार नाथ गोस्वामी मौके पर पहुंचे तथा तत्काल सहायता के लिए पांच हजार की राशि पीडि़त को दी। स्थानीय लोगों व ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग उठाई। चेताया कि यदि उपेक्षा की गई तो वन विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान मनजीत भगत, हरीश पपनै, तारा दत्त्त पपनै, ललित मेहरा, दीपचंद्र, योगेश, निरंजन सिंह, डा. अंशुल सिरोही, डा. भारत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया “मॉडर्न फिटनेस सेंटर जिम” का उद्धघाटन
Next: सितारगंज में कोरोना गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नैनीताल में सीएम धामी ने जताई सख्ती

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.