Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुकान में घुसकर लूटपाट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार
  • हरिद्वार

दुकान में घुसकर लूटपाट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/10/2021
rns featured image new

हरिद्वार।  थाना बहादराबाद अंतर्गत ग्राम बोंगला में दुकान में घुसकर दुकान स्वामी पिता पुत्र के साथ मारपीठ व लूटपाट मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से छह हजार दो सौ रूपए की नकदी, तमंचा, मोबाईल फोन व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद की है। बीती पांच अक्टूबर को बोंगला बाईपास पर परचून की दुकान में घुसे दो बदमाश दुकान स्वामी पिता पुत्र को तमंचे के बल पर आतंकित व मारपीट कर गल्ले में रखी 10 हजार रूपए की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। जिसकी दुकान स्वामी अत्मलपुर बोंगला निवासी ब्रह्ूमपाल सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि  मुकद्मा दर्ज करने के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जटवाड़ा पुल से नहर पटरी की और आ रहे तीन मोटरसाईकिल सवारों को लोहे के पुल पर मजार के पास गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपने नाम विकास सैनी पुत्र धर्मपाल सैनी निवासी भुवापुर थाना पथरी, सचिन पुत्र मुकेश धीमान निवासी निवासी महतौली थाना लकसर व मोहन सैनी पुत्र कृष्णपाल सैनी निवासी टिकमपुर थाना लकसर बताए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बोंगला बाईपास पर परचून की दुकान में लूट की घटना को उन्होंने ही अंजाम दिया था। बदमाशों के पास से बरामद हुए मोबाईल के संबंध में उन्होंने बताया कि मोबाईल उन्होंने ज्वालापुर में इस्लाम नगर में महिला से छीना था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंटेनर हाईवे पर फंसने से लगा जाम
Next: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा वर्कर का कार्यबहिष्कार जारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सकारात्मक सोच से ही संभव है बड़ा सामाजिक बदलाव: डॉ. निशंक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.