Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में पर्यटन स्थलों के समग्र विकास पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में पर्यटन स्थलों के समग्र विकास पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 05/12/2025
default featured image

अल्मोड़ा। जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में पर्यटन गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने, पर्यटन स्थलों के समग्र विकास तथा पर्यटन विभाग की वार्षिक जिला योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत विमर्श किया गया। बैठक में मल्ला महल को पर्यटक स्थल के रूप में बनाकर उसके संचालन, लाइट एंड शो तथा पर्यटक शुल्क आदि के बारे में चर्चा हुई। कोसी बैराज में पर्यटन गतिविधियों का विकास, आरतोला पार्किंग, चितई पार्किंग, कोसी स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र तथा विभागीय परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग समेत विभिन्न मामलों को लेकर चर्चा की गई । जिलाधिकारी ने इन सभी कार्यों के कार्यान्वयन तथा संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक स्थानीय उत्पादों से समृद्ध है। ऐसे में आवश्यक है कि पर्यटन विकास योजनाओं को सुनियोजित तरीके से लागू किया जाए, जिससे अधिकाधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके तथा स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर बढ़ें। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के प्रमुख एवं उभरते पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर आधारभूत सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की वार्षिक जिला योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा आगामी वर्ष में आयोजित होने वाली गतिविधियों तथा पर्यटन क्षेत्रों का विकास आदि के बारे में प्लान तैयार कर लिया जाए। यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा स्थानीय आयोजनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। होमस्टे, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभागीय समन्वय को मजबूत किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़कर सतत विकास की दिशा में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। बैठक में जिला पर्यटन विकास समिति के नामित सदस्य, उप निदेशक पर्यटन प्रकाश खत्री, कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिव्यांग शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच : डॉ. धन सिंह रावत
Next: धन-धान्य योजना की समीक्षा, कृषि विकास के लिए पायलट मॉडल विकसित करने के निर्देश

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.