Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धन-धान्य योजना की समीक्षा, कृषि विकास के लिए पायलट मॉडल विकसित करने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

धन-धान्य योजना की समीक्षा, कृषि विकास के लिए पायलट मॉडल विकसित करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 05/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना जिले की कृषि व्यवस्था में प्रभावी बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए संबंधित विभाग समन्वित और लक्ष्य आधारित दृष्टिकोण से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कृषि विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले उन क्षेत्रों की पहचान जरूरी है, जहाँ उत्पादन बढ़ाने की वास्तविक संभावना हो। इसके लिए भूमि की प्रकृति, सिंचाई के साधन, फसल चक्र और स्थानीय परिस्थितियों का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। बैठक में पानी की कमी, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा, तारबाड़ व्यवस्था और फसल गहनता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग, नवाचारों को अपनाने तथा नई तकनीक को जमीन पर उतारने के लिए किसानों और विभागीय कर्मचारियों के प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में एक-दो स्थानों पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आधुनिक कृषि मॉडल तैयार किए जाएँ, ताकि उसके परिणामों के आधार पर योजना का व्यापक विस्तार किया जा सके। अंशुल सिंह ने स्पष्ट किया कि धन-धान्य योजना का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं है, बल्कि किसानों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना है, जिसके लिए परिणाम आधारित कार्य संस्कृति अपनानी होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, सहायक निदेशक मत्स्य अवनीश देव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में पर्यटन स्थलों के समग्र विकास पर हुई चर्चा
Next: प्रतिभा पहचानकर आगे बढ़ें बच्चे, परिश्रम ही सफलता का मार्ग : प्रो. जगत सिंह बिष्ट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.