Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • दृश्यम 2 का ट्रेलर रिलीज, फिर मुश्किल में फंसा विजय का परिवार
  • बॉलीवुड

दृश्यम 2 का ट्रेलर रिलीज, फिर मुश्किल में फंसा विजय का परिवार

RNS INDIA NEWS 18/10/2022
rns featured image new

अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम 2 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के दूसरे भाग में अभिनेता अक्षय खन्ना की एंट्री हो गई है। श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी पर्दे पर फिर नजर आएंगी। अब मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसमें एक बार फिर अजय का किरदार रोमांच से भरा हुआ है।
ट्रेलर में अजय का पुराना अंदाज दिखा। इसमें दिखाया गया है कि सात साल के बाद भी अजय (विजय सलगांवकर) के परिवार को परेशान किया जा रहा है। मामले की जांच फिर से शुरू हो जाती है और उनके परिवार पर फिर पुलिस का खतरा मंडराने लगता है। इसमें अजय कहते हुए दिखे कि जब तक वे जिंदा हैं, तब तक यह केस चलता रहेगा। एक सख्त पुलिस अधिकारी के किरदार में अक्षय की एंट्री ने महफिल लूट ली।
ट्रेलर में अजय और अक्षय का अभिनय देखने लायक है। अभिनेत्री तब्बू ने भी इसमें अपनी मौजूदगी का एहसास कराया है। श्रिया और इशिता अपने किरदारों को बखूबी दोहराते हुए नजर आईं। इसकी कहानी पहले भाग से जुड़ी हुई है।
मेकर्स ने घोषणा की थी कि जो दर्शक 2 अक्टूबर को फिल्म का टिकट बुक करेंगे, उन्हें 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मेकर्स ने यह ऑफर दिया था, ताकि फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी हो। अभिषेक पाठक ने दृश्यम 2 का निर्देशन किया है। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, कृष्ण कुमार और अभिषेक मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल में फिल्म से कलाकारों का लुक शेयर किया गया था।
दृश्यम 2 के साथ नवंबर में कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म की टक्कर अनुभव सिन्हा की भीड़ से होगी। राजकुमार राव के अभिनय से सजी भीड़ 18 नवंबर को ही रिलीज होगी। वरुण धवन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भेडिय़ा 25 नवंबर को बड़े पर्दे पर आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में वरुण के साथ कृति सैनन नजर आएंगी।
दृश्यम का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। अगस्त, 2020 में 50 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। वह लंबे समय से लिवर सिरोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने फोर्स, मदारी और रॉकी हैंडसम जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी थीं।
दृश्यम 2015 में सिनेमाघरों में आई थी। यह 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक थी। इसमें एक ऐसे चौथी पास शख्स की कहानी को दिखाया गया है, जो केबल ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां है। एक दिन उनकी लाइफ में एक लडक़ा आता है, जो उनकी बेटी का एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगता है। कहानी यही दिखाती है कि अजय कैसे अपने परिवार को बचाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में सीवर छोड़ने के मामले में शपथपत्र दाखिल करने को कहा
Next: राशिफल 19 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.