Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • डीआरडीओ के कोविड अस्पताल का सर्वर चोरी
  • नैनीताल

डीआरडीओ के कोविड अस्पताल का सर्वर चोरी

RNS INDIA NEWS 25/06/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी में मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित डीआरडीओ के जनरल बिपिन चन्द्र जोशी कोविड अस्पताल का सर्वर चोरी हो गया है। इसमें कोविड अस्पताल में भर्ती रोगियों का रिकॉर्ड तथा सीसीटीवी फुटेज आदि महत्वपूर्ण जानकारियां थीं। मैसर्स केएमके इवेन्ट मैनेजमेंट लिमिटेड हैदराबाद के सुपरवाइजर आशीष कुमार रुहेला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा 13 अप्रैल 2022 को जारी आदेश के बाद कोविड अस्पताल को बंद कर दिया गया था। इसके बाद 18 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी ने ऊर्जा निगम को पत्र भेजकर अस्पताल की बिजली आपूर्ति बंद करा दी थी। इसके बाद कंपनी ने अस्पताल तथा इसके प्रशासनिक कार्यालय में ताला लगाकर बाहर गार्ड बैठा दिया था। अस्पताल तथा प्रशासनिक कार्यालय की बिजली आपूर्ति बंद होने से सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग बंद हो गयी थी। 30 अप्रैल को डीआरडीओ के अधिकारी के साथ सामग्री का विवरण तैयार किए जाने के उद्देश्य से प्रशासनिक कार्यालय को खोला गया तो कार्यालय कक्ष के अंदर ही स्थापित सर्वर नहीं था। एसएसआई तारा सिंह राणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस पर युवक को हथकड़ी पहनाकर पीटने का आरोप
Next: गरमपानी में डंपर कोसी में गिरा, अधेड़ की मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.