Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य विभाग में 276 चिकित्सकों की जल्द होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्वास्थ्य विभाग में 276 चिकित्सकों की जल्द होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 30/10/2024
rns featured image new

-चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा बैकलॉग पद भरने का अधियाचन
-कहा, चिकित्सकों की कमी होगी दूर, पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवा होगी सदृढ़

देहरादून(आरएनएस)।  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्साधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। विभाग की ओर से बैकलॉग के इन पदों की भर्ती हेतु राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में चिकित्सकों की कमी दूर होगी और पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।   चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह  रावत ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को दूर कर आम लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना है। इसी उद्देश्य के दृष्टिगत सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लम्बे समय से रिक्त पड़े चिकित्सकों के बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने निर्णय लिया। जिसके क्रम में विभाग ने बैकलॉग के 276 पदों को भरने के लिये राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है।
डा. रावत ने बताया कि इस भर्ती से प्रदेशभर में चिकित्सकों की कमी दूर होगी और चिकित्सा इकाईयों में नियमित डॉक्टर आने से स्थानीय स्तर पर लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि राजकीय चिकित्सालयों में रोगियों को किसी भी तरह की कठिनाई न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। चिकित्सा इकाईयों में दवाओं के साथ-साथ मरीजों को अच्छा इलाज मिले इसके लिये निगरानी तंत्र विकसित किया जा रहा है। साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ, फार्मासिस्टों की उपस्थिति पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है सरकार यह सुनिश्चित करने के लिये भी प्रयासरत है कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम लोगों को आसानी से मिल सके।

दून मेडिकल कॉलेज को मिली सात और फैकल्टी
राज्य सरकार ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में सात और फैकल्टी की नियुक्ति को मंजूरी दी है। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से इन फैकल्टी का चयन किया गया है। जिसमें दो एसोसिएट प्रोफेसर और पांच असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल है, जिन्हें संविदा के आधार पर नियुक्ति दी गई है। चयनित संकाय सदस्यों में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में डॉ. प्रियंका डोभाल व डेन्टिस्ट्री विभाग में डॉ. पल्लवी पाण्डेय को एसोसिएट प्रोफेसर के पद नियुक्ति दी गई है। इसी प्रकार असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर माइक्रोबायोलॉजी में डॉ. शिवांग पटवाल व डॉ मनीष कुमार, पैथोलॉजी विभाग में डॉ. अर्शी खान, ऑब्स एण्ड गायनी में डॉ. जूही चॉदना तथा न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ. अमित कुमार को नियुक्ति प्रदान की गई है। नई फैकल्टी के आने से मेडिकल कॉलेज में जहां शैक्षणिक गतिविधियों को बल मिलेगा वहीं बेस टीचिंग चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर उपचार भी सुलभ होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद खरीदेंगे सभी विभाग
Next: डाकघरों में बाहरी लोगों की नियुक्ति का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.