Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दोस्त की हत्या करने वाले अतुल व आकाश को आजीवन कारावास
  • टिहरी

दोस्त की हत्या करने वाले अतुल व आकाश को आजीवन कारावास

RNS INDIA NEWS 29/10/2025
rns featured image new

टिहरी(आरएनएस)। दोस्त की निर्मम हत्या करने वाले दो दोषियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही की अदालत ने आजीवन कारावास और 30-30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा न करने पर दोनों को एक-एक साल अतिरिक्त समय जेल में बिताना पड़ेगा। जिला शासकीय अधिवक्ता स्वराज्य सिंह पंवार ने बताया कि 30 अक्तूबर 2018 को शीशमझाड़ी निवासी केदार सिंह बिष्ट ने थाना मुनिकीरेती में तहरीर देकर बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ बिष्ट सुबह स्कूटर पर यह निकलकर गया कि वह आधे घंटे में वापस आ जाएगा, लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। 2 नवम्बर 2018 को पुलिस ने केस दर्ज कर शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। मामले में पुलिस ने सिद्धार्थ के दोस्त संदिग्ध अतुल वाल्मीकि पुत्र ओम प्रकाश निवासी धोबी घाट, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश और आकाश मंडल पुत्र प्रमोद मंडल शीशमझाड़ी, मुनिकीरेती से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मुनिकीरेती में एक टापू पर गड्ढे में सिद्धार्थ का शव मिला। शव को मिट्टी में गाढ़कर उसके ऊपर पत्थर और झाड़ियां रखी मिलीं। घटनास्थल के पास नायलोन की रस्सी और खून से सना पत्थर भी बरामद हुआ, जिसे अभियुक्तों ने हत्या में प्रयोग किया था। पुलिस ने हत्या, साक्ष्य छुपाने के आरोप में दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। जांच में पता चला कि अभियुक्त आकाश मृतक सिद्धार्थ की बहन को घटना से 5-6 माह पूर्व ट्यूशन पढ़ाता था। उस पर गंदी नजर रखता था। उन्होंने मृतक की बहन के साथ छेड़छाड़ भी की। पता चलने पर सिद्धार्थ आग बबूला हो गया। 30 अक्तूबर को दोनों ने सिद्धार्थ को लकड़घाट मुनिकीरेती बुलाया। पहले उसे जबरन स्मैक पिलाई फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में बवाल मच गया था। पुलिस ने जांच कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करते हुए 18 जनवरी 2019 को आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट में ट्रायल चला। अभियोजन की ओर से मामले में 12 गवाह और कई दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। डीजीसी पंवार ने कोर्ट से इसे जघन्य अपराध बताते हुए अभियुक्तों को कठोर सजा देने की पैरवी की। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लखनऊ : अवैध संबंध में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
Next: गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव में नेपाली गायक कलाकार मचाएंगे धूम

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.