Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव में नेपाली गायक कलाकार मचाएंगे धूम
  • देहरादून

गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव में नेपाली गायक कलाकार मचाएंगे धूम

RNS INDIA NEWS 29/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)  गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला का गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर बुधवार को प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में में वीर गोरखा कल्याण समिति ने आयोजन के विषय में जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय टम्टा मुख्य रूप से शामिल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति होगी। नेपाली गायक सुनील थापा, पार्वती थापा की जोड़ी, सिंधुली कलाघर के कलाकार दशै-दीपावली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे। वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने बताया कि यह समिति का नौवां गोरखा दशैं दीवाली मेला है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहली बार मानव श्रृंखला पदयात्रा शुभारंभ 31अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से होगा। जिसमें सभी सदस्य गोरखाली पारंपरिक वेशभूषा में होंगे। आयोजन स्थल पर कई स्टॉल भी लगेंगे। पत्रकार वार्ता में समिति के संरक्षक मेग बहादुर थापा, मेजर बीपी थापा, मेजर अमर राई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तमांग, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष मीडिया प्रभारी टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देव कला दिवान, सह सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, लोकेश बन, यामु राना, सोना शाही, ज्योति राना, बबिता गुरुंग, एनबी थापा, बुद्धेश राई, मीन गुरुंग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोस्त की हत्या करने वाले अतुल व आकाश को आजीवन कारावास
Next: आपदा में क्षतिग्रस्त स्कूलों को दी गई एक करोड़ की राशि नहीं हुई खर्च, अधिकारियों को भेजा गया नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू देवता की देव छड़ी और डोरिया सुरेऊ गांव पहुंची

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.