Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ : अवैध संबंध में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

लखनऊ : अवैध संबंध में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/10/2025
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को गोली मार दी। पुलिस ने मृतक प्रदीप कुमार की पत्नी चांदनी गौतम और उसके प्रेमी बच्चा लाल को गिरफ्तार कर लिया है। घर से 500 मीटर दूर पर ही प्रदीप कुमार की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुरुआत में यह मामला सामान्य हत्या का लग रहा था। हालांकि, पुलिस ने मृतक की पत्नी चांदनी गौतम की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलांस तथा गहन पड़ताल के जरिए कड़ियों को जोड़ा, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमोल मुकुट ने बताया कि मृतक प्रदीप की पत्नी चांदनी गौतम और बांदा निवासी बच्चा लाल के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चांदनी ने अपने प्रेमी बच्चा लाल को पति प्रदीप से यह कहकर मिलवाया था कि वह उसके दोस्त का देवर है, जिससे दोनों में गहरी दोस्ती हो गई।
दोनों ने पहले से प्लान बनाकर प्रदीप की हत्या की। चांदनी और प्रदीप में कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिस पर प्रदीप बहुत गुस्सा हुआ था। चांदनी ने पूरे मामले की जानकारी अपने प्रेमी बच्चा लाल को दी।
लड़ाई की बात सुनकर बच्चा लाल नाराज हो गया और योजना बनाकर चांदनी और बच्चा लाल ने प्रदीप को घर से करीब 500 मीटर दूर शराब पीने के लिए बुलाया और वहीं सुनसान जगह पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मामले का खुलासा किया। चांदनी और बच्चा लाल ने जानबूझकर प्रदीप को सुनसान जगह पर बुलाया था, जिससे किसी को हत्या का शक न हो और लोगों को लगे कि किसी और ने हत्या की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पहले चांदनी गौतम कुछ नहीं बता रही थी, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों, चांदनी गौतम और बच्चा लाल, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल देसी तमंचा और मोबाइल फोन भी बरामद किया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पड़ोसियों ने दिव्यांग पर चाकू-सरिया से हमला किया, केस दर्ज
Next: दोस्त की हत्या करने वाले अतुल व आकाश को आजीवन कारावास

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.