Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून यूनिवसिर्टी में छात्र-चीफ प्रॉक्टर के बीच हाथापाई, कैंटीन में भी मारपीट
  • देहरादून

दून यूनिवसिर्टी में छात्र-चीफ प्रॉक्टर के बीच हाथापाई, कैंटीन में भी मारपीट

RNS INDIA NEWS 20/11/2021
default featured image

देहरादून।  दून विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे छात्रों और चीफ प्रॉक्टर के बीच शुक्रवार देर शाम कहासुनी हो गई। छात्रों ने प्रॉक्टर पर हाथपाई का आरोप लगाया। इसके बाद विवि में जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने वहां तालाबंदी कर दी। वहीं, चीफ प्रॉक्टर ने हाथीपाई के आरोप को गलत बताया। कहा कि उन्होंने एक छात्र का मोबाइल नीचे करने के लिए हाथ उठाया था।
छात्र-छात्राएं विवि प्रबंधन पर हॉस्टल में मैस और कॉफीटेरिया के लिए बिना टेंडर प्रक्रिया के चहेतों को काम देने का आरोप लगाते हुए बुधवार से धरना दे रहे हैं। ये भी आरोप है कि वहां गलत तरीके से कई कर्मचारियों की भर्ती की गई। शुक्रवार को भी धरना जारी था कि शाम को चीफ प्रॉक्टर वहां छात्रों से बातचीत करने पहुंचे। इसी बीच उनके और छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। छात्रों ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ और छात्रों ने विवि बंद करा दिया। छात्रों ने एक वीडियो भी वायरल कर दिया, इसमें प्रॉक्टर एक छात्र की ओर हाथ उठाते दिख रहे हैं। प्रॉक्टर ने बताया कि वे छात्र का मोबाइल हटाने के लिए हाथ उठा रहे थे, जिसे मारपीट के रूप में प्रचारित किया गया। उन्होंने बताया कि छात्रों ने कैफेटेरिया में महिला संचालिका से अभद्रता व मारपीट की। इसमें उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई हो रही है। इसी मामले को दबाने के लिए वे ये आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान छात्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र सिंह चौहान, नवीन चौहान, अंशुमन नौटियाल, अंशुल सिंह, अनुभव बड़वानी, आयुष रौतेला, शिवम भट्ट मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस बूथ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आज
Next: नेपाल में टीवी चलाएंगे बाबा रामदेव, 2 चैनल लॉन्च करने की तैयारी में

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.