Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
  • देहरादून

दून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। योग दिवस के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी है।
योग दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।एडीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून को पुलिस लाइन, रेसकोर्स देहरादून में ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर सौरभ थपलियाल, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक, विधायक विनोद चमोली, आयुष सचिव रंजना राजगुरु, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे तथा जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सहित करीब 770 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। यह दौड़ त्यागी रोड होते हुए पुनः पुलिस मैदान में आकर संपन्न होगी। एडीएम ने बताया गया कि 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन होगा। जनपद के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों लाखामंडल और हनोल में भी कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने साथ ही नागरिकों से भी ‘रन फॉर योग’ एवं योगाभ्यास कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव
Next: जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.