Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में कांग्रेसियों ने डीएसओ कार्यालय घेरा
  • देहरादून

दून में कांग्रेसियों ने डीएसओ कार्यालय घेरा

RNS INDIA NEWS 12/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देहरादून में जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस भवन के एकत्रित हुए पार्टी कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए डीएसओ कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और धरना भी दिया।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि कांग्रेस के शासन काल में एपीएल उपभोक्ताओं को 10-10 किलो गेहूं-चावल दिया जाता था, जिसे भाजपा ने सत्ता में आते ही पहले तो बंद कर दिया और अब एक कार्ड पर सिर्फ साढ़े सात किलो चावल दिया जा रहा है। जो एक परिवार की भोजन जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं है। सरकारी राशन में चीनी तक बंद कर दी गई। किफायती दरों पर मिलने वाली दूसरी खाद्य सामग्री भी नहीं दी जा रही हैं। रिफाइंड, सरसों तेल, दालें, मसाले और अन्य खाद्य वस्तुएं जिनके दामों में उछाल आया है, उन्हें भी सरकारी राशन की दुकानों पर दिया जाना चाहिए। कांग्रेस ने राशन डीलरों का कमिशन महीनों बाद भी नहीं दिए जाने को लेकर भी कड़ा एतराज जताया। कहा कि भुगतान में देरी भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है और आरोप लगाया कि कमिशन के एवज में राशन डीलरों से ही कमिशन लिया जा रहा है। कांग्रेस ने राज्य में उत्पादित पौष्टिक मोटे अनाज जैसे कोदा, झंगोरा का वितरण भी सरकारी राशन की दुकानों से करने की मांग की है। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, मनीष नागपाल, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, पार्षद रमेश कुमार मंगू, सचिन थापा, इतात खान, मुनिक अहमद, राजेश पुंडीर मोहम्मद फारूख, चुन्नीलाल ढिंगरा, देवेन्द्र सिंह, विरेन्द्र पंवार, शकील मंसूरी, आफताब अहमद, शहजाद अंसारी, वक्कार अहमद, उदय सिंह, मुकेश रेगमी, दलबीर, रिपुदमन सिंह, पूनम कंडारी, अर्जुन पासी, सुमित देवरानी, अमनदीप सिंह, आदर्श सूद, सावित्री थापा, मंजू चौहान, सुनिता गुप्ता, हेमन्त उप्रेती, सुभाष धीमान, अवधेश कटारिया, राजेश उनियाल, अशोक कुमार, जगदीश शर्मा, पूरण आर्य समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण डाक सेवकों ने शुरू की हड़ताल
Next: मुख्यमंत्री ने किया स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.