
देहरादून(आरएनएस)। देहरादून के व्यापारी का मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास खाई में शव मिला है। वह सुबह तड़के मसूरी घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। मसूरी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।मंगलवार को मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि पानी वाले बैंड के समीप खाई में एक व्यक्ति गिरा हुआ है।सूचना पर पुलिस औरएसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सियों की मदद से 200 मीटर नीचे पहुंचकर पाया कि चट्टानों के बीच करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का शव फंसा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान उम्र 60 वर्षीय अजय कुमार कोहली पुत्र देवेन्द्र कुमार कोहली, निवासी डी-404/11, क्रॉस रोड, देहरादून के रूप में हुई। मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की कार सड़क पर खड़ी मिली है। कार की जांच की गई। मृतक के पास मिले नंबरों से परिजनों से संपर्क किया गया।परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने उनसे घटना के बारे में जानकारी ली।परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजय मंगलवार की सुबह 7:00 बजे घर से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। अजय दून में व्यापार करते हैं। तथा देहरादून में व्यापारी थे। कार के अंदर से शराब की बोतल,पर्स एवं मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। बताया कि मौत की असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

