Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • डीएम से की मीट मार्केट खोलने की मांग
  • बागेश्वर

डीएम से की मीट मार्केट खोलने की मांग

RNS INDIA NEWS 15/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। मीट मार्केट के बंद करने से मांस व्यवसायी परेशान हैं। मांस व्यवसायियों ने जिलाधिकारी विनीत कुमार से मुलाकात करके उनसे मीट मार्केट खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक नया स्लाटर हाउस नहीं बनता है तब तक पुराने स्लाटर हाउस का प्रयोग करने की अनुमति दी जाय ताकि मीट मार्केट संचालित हो सके।
मांस विक्रेताओं ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि गत दिनों मांस व्यवसायियों का आपस में विवाद हो गया था इसकी दोनों पक्षों ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने कहा कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया जिस पर पुलिस द्वारा कहा गया कि उनका आपसी सहमति से समझौता मान लिया गया है। इसके बाद नगर पालिका व व्यापार संघ द्वारा नगर की अन्य मांस की दुकानों को बंद कराया गया है तथा अभी खोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे मांस व्यवसायी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा स्लाटर हाउस नहीं होने से पशु वध न होने की बात कही जा रही है। मांस विक्रेताओं ने कहा कि जब तक नया स्लाटर हाउस नहीं बन जाता है तब तक पुराने स्लाटर हाउस में पशु वध करने की अनुमति प्रदान की जाय ताकि मांस व्यवसायी व्यवसाय प्रारंभ कर सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में अबुल मजीद, अकरम अली, जावेद अहमद, सलीम अहमद, नन्ने, आमिल खान आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी वाहन स्वामी लगा रहे रोडवेज के राजस्व को चूना
Next: टैंकर की टक्कर से युवक की मौत, भीड़ ने किया पथराव

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.