Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डीएम ने दिए श्रीनगर में 3 मई तक कोविड कर्फ्यू लगाने के आदेश
  • पौड़ी

डीएम ने दिए श्रीनगर में 3 मई तक कोविड कर्फ्यू लगाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

पौड़ी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने नगर पालिका श्रीनगर में 3 मई तक कोविड कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए लोगों व वाहनों को ही छूट रहेगी। कोविड कर्फ्यू के दौरान यहां सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो पाएंगे। डीएम द्वारा जारी किए आदेशों के तहत बढ़ते हुए कोरोना के मामलों की रोकथाम के लिए नगर पालिका श्रीनगर में 3 मई तक कोविड कफ्र्यू लगाया गया है। इस दौरान इन क्षेत्रों में फल, सब्जी की दुकाने, डेरी, मीट, मछली, राशन की दुकानें, सरकारी सस्ता-गल्ला की दुकाने व पशुचारा की दुकानें दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी। पेट्रोल पंप व गैस आपूर्ति, दवा की दुकानें पूरे समय खुला रहेंगी। डीएम ने बताया कि कोविड कफ्र्यू के दौरान आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों, सरकारी वाहनों को केवल डयूटी जाने, हवाई जहाज, टे्रन व बस यात्रा करने वाले लोगों को आवागमन के लिए छूट रहेगी। इसके साथ ही शादी में 50 से अधिक लोग हिस्सा नहीं ले पाएंगे। डीएम ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पडऩे वाले पुल, झूला पुलों से केवल व्यापारियों को आवागमन की छूट रहेगी। इस अवधि में बैंक व पोस्ट आफिस यथा समय तक खुले रहेंगे। शव यात्रा में 20 लोग ही रहेंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य, औद्योगिक इकाइयों में कार्य चलते रहेंगे व इनसे जुड़े हुए कार्मिक व निर्माण सामग्री के वाहनों के आवागमन के लिए छूट रहेगी। रेस्टोरेंट व मिठाई की दुकानों से होम डिलीवरी में छूट रहेगी। वास्तविक रूप स चिकित्सालय उपचार के लिए जाने वाले व्यक्तियों के वाहनों व कोविड 19 जांच व टीकाकरण हेतु निकटवर्ती केंद्र तक आवागमन की छूट रहेगी। डीएम ने बताया कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहर में प्रवेश से पूर्व कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी
Next: घर से गाड़ी उठाकर ले जाने में छह पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.