Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डीएम ने ऋण जमा अनुपात में सुधार के बैंकों को दिए निर्देश
  • टिहरी

डीएम ने ऋण जमा अनुपात में सुधार के बैंकों को दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/05/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति (डीएलआरसी) और आरसेटी सलाहकार समिति की शनिवार को त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में डीएम मयूर दीक्षित ने सीडी रेश्यो में सुधार के निर्देश दिए। शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम ने वर्ष 2023-24 के त्रैमास मार्च 2024 तक विभिन्न बैंकों द्वारा लगाए गए वित्तीय साक्षरता शिविर, डिजिटल बैंकिंग, सीडी रेश्यो, बैंकिंग सुविधाओं के साथ ही सरकार द्वारा प्रायोजित स्वरोजगार में ऋण आवंटित करने संबंधी जानकारी ली। इसके साथ ही आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। बैठक में डीएम ने समस्त बैंकर्स को निर्देश दिये कि यात्रा मार्गों पर कोई एटीएम खराब न रहे। बैंकों की वार्षिक ऋण योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए डाटा मिलान को लेकर आरबीआई को विश्लेषण करने को कहा। जिन बैंकों का सीडी रेश्यो कम है। उन्हें कार्य योजना बनाकर ऋण जमा अनुपात में सुधार लाने के निर्देश दिए। जीएम डीआईसी को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में पशुपालन और कृषि हेतु ऋण लेने वालों को चेक करने तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत वितरित लोन की पीपीटी बनाने और निरीक्षण के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार करने निर्देशित किया। बैठक में पीडी डीआरडीए योगेश उपाध्याय, सीवीओ आशुतोष जोशी, सीएओ अभिलाषा भट्ट, डीटीडीओ एसएस राणा, जीएम डीआईसी एचसी हटवाल, डीडीएम केएन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रकृति प्रेमियों के लिए 01 जून से खुलेगी फूलों की घाटी
Next: 19 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.