Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की
  • टिहरी

डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की

RNS INDIA NEWS 27/08/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   शहर की आंतरिक सड़कों की दुर्दशा पर कांग्रेस पार्टी ने चिंता जताते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार और पालिका की उदासीनता के कारण आंतरिक सड़कें खस्ताहाल बनी हुई है। जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि नई टिहरी शहर की आंतरिक करीब 12 किमी सड़कों पर गड्ढ़े बने हुए हैं। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। कई बार दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। बदहाल सड़कें शहर के विकास को प्रदर्शित कर रही हैं। आलम यह है कि इन सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश में सारा पानी सड़कों पर फैल जा रहा है। जिससे रिहायशी इलाकों को भी खतरा हो रहा है। उन्होंने डीएम से जल्द ही शहर की आंतरिक सड़कों सहित सभी मुख्य सड़कों का मजबूत व नवीन तकनीकी से गड्ढा भरान करवाकर डामरीकरण करने की मांग की है। जल्द समस्या हल न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। डीएम ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर सड़कों को ठीक करने के लिए पालिका और अन्य एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला, प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, संतोष आर्य, गब्बर सिंह रावत, वीरेंद्र दत्त, मनीष पंत, बबूल आर्य, धनवीर कालूड़ा, किशोर सिंह मंद्रवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 117 योग प्रशिक्षितों की शीघ्र होगी तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत
Next: दशज्यूला क्षेत्र में सड़क बंद होने से साढ़े 6 हजार लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.