Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • दशज्यूला क्षेत्र में सड़क बंद होने से साढ़े 6 हजार लोग परेशान
  • रुद्रप्रयाग

दशज्यूला क्षेत्र में सड़क बंद होने से साढ़े 6 हजार लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 27/08/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद में लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दशज्यूला के सारी-बिजराकोट मोटर मार्ग के साथ ही क्षेत्र की अन्य कई सड़कों के बीते डेढ़ माह से बंद होने से साढ़े 6 हजार लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दर्जनभर गांवों के लोगों को पैदल चलना पड़ रहा है जबकि लिंक मार्ग अवरुद्ध होने से 15 से 20 छोटे-बड़े वाहन भी गांवों में ही फंसे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बंद होने से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना काफी कठिन हो गया है। गंभीर रूप से बीमार महिला को बामुश्किल दो किलोमीटर पैदल नीचे मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ा। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी रोजाना पैदल लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की स्थिति और भी खराब है। जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि सारी-बिजराकोट और दशज्यूला क्षेत्र की सड़कों का मिसिंग लिंक सहित ढुंग मोटर मार्ग के ठप होने से पूरे दशल्यूला क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों को इलाज, शिक्षा और दैनिक जरूरतों के लिए भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। बार-बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव पर भी संकट आ सकता है। प्रशासन को शीघ्र सड़क ठीक करनी होगी। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत भंडारी ने कहा कि पीएमजीएसवाई और एनपीपीसी सहित पीडब्ल्यूडी की घोर लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण नेगी ने भी आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू नहीं की गई, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की
Next: जीतेंद्र आत्महत्या मामले में आरोपियों को राहत नहीं

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.