Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक

RNS INDIA NEWS 24/06/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक नवीन कलैक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय नदियों एवं उनकी सहायक नदियों जिनसे स्थानीय निवासियों की जलापूर्ति होती हो उनका संरक्षण एवं विकास करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कोसी, रामगंगा, सुयाल नदी एवं कुंजगढ़ आदि नदियों के किनारे स्वच्छता अभियान चलाकर हमें स्वच्छ रखना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के किनारे पड़ने वाले ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्र का ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन जिन स्थानों में डाला जा रहा है उन स्थानों को भी चिन्हित किया जाय। उन्होंने ग्राम पंचायतों के सर्वे का कार्य स्वजल विभाग व शहरी क्षेत्रों के सर्वे का कार्य जिला पंचायत द्वारा किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतों के सर्वे के दौरान यह देखा जाय कि ग्रामसभा शौचालय मुक्त है या नहीं। उन्होंने निर्देश दिये कि नदी किनारे डम्पिंग जोनों को भी चिन्ह्ति किया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में चिन्हित अमृत सरोवरों के किनारे हरेला पर्व के दौरान अन्य प्रजाति व तुन के पौधारोपण के लिये कार्य योजना बनाई जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि रोपे जाने वाले पौधों के बचाव व रख-रखाव के लिये आवश्यक कार्यवाही की जाय। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में रखे। बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी चन्द्रा फर्त्याल सहित समिति से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर चोरी के आरोपी को सामान सहित किया गिरफ्तार
Next: खाद्य मंत्री और सचिव/आयुक्त के बीच उपजा विवाद और गहराया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.