Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुआ जनसुनवाई का आयोजन, 82 शिकायतें दर्ज
  • देहरादून

डीएम अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुआ जनसुनवाई का आयोजन, 82 शिकायतें दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/11/2022
rns featured image new

देहरादून।  जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आज सुनवाई में 82 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि एवं अतिक्रमण सम्बन्धी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त पेंशन, रोजगार दिलाने, भरण पोषण, सड़क मरम्मत, वित्तीय धोखाधड़ी, पैनल्टी माफ कराने, सड़क निर्माण, नाली निर्माण एवं सफाई, नालियों में गोबर डाले जाने, आपसी विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मकान दिलवाने, विद्यालय एवं आंगनबाडी़ केन्द्र का निर्माण आदि शिकायतें प्राप्त हुई।
जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने स्तर भूमि स्सम्बन्धी शिकायतों/समस्याओं की समीक्षा करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ क्षेत्र अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस के अधिकारियों को दिए। उन्होंनें सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करे तथा अपने स्तर पर निराकरण की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवगत कराए। सड़क निर्माण, नाली निर्माण के शिकायत पर लोक निर्माण विभाग एवं नगर-निगम को त्वरित कार्यवाही करने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने नदी नालों पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर ध्वस्त किए जाने के निर्देश दिए।
आज जनसुनवाई में शिकायतकर्ता द्वारिका रावत तपोवन द्वारा भरण पोषण भत्ता दिलवाये जाने, मुन्तहा जहीद तिमली विकासनगर में भूमि अतिक्रमण, सुन्दरलाल जोशी जगतपुर खादर भूमि दाखिला खारिज न होने, दिव्यांग मोहन लाल अरोड़ा हरिपुर ऋषिकेश द्वारा रोजगार दिलाने, मनोहर सिंह तोमर कारगी द्वारा नगर निगम के नाले से अतिक्रमण हटाने, आशीष ग्राम बादामवाला विकासनगर द्वारा ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण किये जाने, सीपीएम के प्रतिनिधियों द्वारा साभावाला विकासनगर विकासनगर में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश,  निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधि0अभि0 सिंचाई राजेश लांबा, अधि0अभि लो.नि.वि डी.सी नौटियाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, सहित विद्युत, पेयजल निगम, जल संस्थान, समाज कल्याण, खाद्य विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा समस्त उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी समस्याएं
Next: घाट के पास पीएचसी खोलने की मांग

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.