Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • डीएलएफ को लगा बड़ा झटका, नोएडा प्राधिकरण को देना होगा 235 करोड़
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

डीएलएफ को लगा बड़ा झटका, नोएडा प्राधिकरण को देना होगा 235 करोड़

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण को राहत देते हुए डीएलएफ की ओर से दाखिल किए गए कंटेप्ट ऑफ कोर्ट को खारिज कर दिया है। इसके बाद अब डीएलएफ को 235 करोड़ रुपए की रकम देनी होगी। ये वो रकम है जिसे प्राधिकरण जमीन अधिग्रहण मामले में रेड्डी विरेन्ना को दे चुका है।
प्राधिकरण की ओर से तर्क दिया गया कि मॉल प्रबंधन और नोएडा प्राधिकरण के बीच हुई लीज डीड की शर्तों में साफ लिखा है कि अगर इस जमीन से संबंधित किसी को अतिरिक्त मुआवजा दिया जाता है तो वह पैसा प्रबंधन को देना होगा। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद अदालत ने मॉल प्रबंधन के कंटेप्ट को खारिज कर दिया। नोएडा प्राधिकरण के ओ एस डी कुमार संजय ने बताया कि न्यायालय ने कंटेप्ट ऑफ कोर्ट खारिज कर दिया है। अब उसे पूरा पैसा देना होगा।
यह मामला सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल प्रबंधन की जमीन से जुड़ा है। जहां पर यह मॉल बना है उस जमीन को 25 साल पहले बेंगलुरु के रेड्डी विरेन्ना ने किसान से खरीदा था। इसमें प्राधिकरण ने गलत तरीके से जमीन अधिग्रहण कर मॉल प्रबंधन को जमीन दे दी थी। इसको लेकर रेड्डी ने केस लड़ा। कुछ महीने पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने रेड्डी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्राधिकरण को 361 करोड़ रुपए देने का आदेश दिया था। इसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने रेड्डी से बात की। जिस पर वह प्राधिकरण से 295 करोड़ लेने पर सहमत हो गया।
आदेश के बाद प्राधिकरण ने रेड्डी को पैसा दे दिया। इस पैसे की भरपाई के लिए प्राधिकरण ने डीएलएफ मॉल प्रबंधन को नोटिस भेज 235 करोड़ देने को कहा। इसको लेकर मॉल प्रबंधन की ओर से उच्चतम न्यायालय में ओ एस डी और एसडीएम के खिलाफ कंटेप्ट ऑफ कोर्ट किया। तर्क दिया कि कोर्ट ने रेड्डी को पैसे देने का आदेश प्राधिकरण को दिया। दोनों पक्षों का पक्ष सुनने के बाद कंटेप्ट खारिज कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, सेवा विवाद मामले को बड़ी बेंच को किया जाए रेफर
Next: चार बच्चों की मां मुस्लिम युवक के साथ भागी, परिवार ने बताया लव जिहाद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.