Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चार बच्चों की मां मुस्लिम युवक के साथ भागी, परिवार ने बताया लव जिहाद
  • राष्ट्रीय

चार बच्चों की मां मुस्लिम युवक के साथ भागी, परिवार ने बताया लव जिहाद

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक के गडग जिले में चार बच्चों की मां एक हिंदू महिला कथित तौर पर एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ भाग गई है, उसके पति ने राज्य सरकार से इस मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सुनार का काम करने वाले गदग निवासी प्रकाश गुजराती ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर सावनूर निवासी मकबूल बयाबादकी से शादी कर ली है।
प्रकाश ने इस घटना को लव जिहाद का मामला करार देते हुए कहा कि जब उसने अपनी पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की, तो मकबूल के परिवार ने उसे अनुमति नहीं दी और उसे धमकी भी दी। उसे बताया गया कि उसकी पत्नी का धर्मातरण इस्लाम में हो गया है और वह अपनी एक बेटी को भी साथ ले गई है।
इस बीच, श्रीराम सेना ने चेतावनी दी है कि महिला को उसके पति और बच्चों के साथ फिर से मिला दिया जाए, वरना बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
मकबूल को गोवा में प्रकाश के परिवार से मिलवाया गया था। चूंकि मकबूल भी कर्नाटक से ताल्लुक रखता था, इसलिए प्रकाश का उसके साथ करीबी रिश्ता बन गया और मकबूल ने प्रकाश के घर के पास ही किराए का मकान ले लिया।
कुछ समय बाद मकबूल की प्रकाश की पत्नी से दोस्ती हो गई और वह उसे अजमेर दरगाह ले गया। उसने उसे इस्लाम में परिवर्तित कर दिया और उससे शादी कर ली।
प्रकाश ने कहा कि उसने अजमेर जाकर मकबूल से गुहार लगाई कि वह उसका परिवार नहीं तोड़े। वह मान गया और उसकी पत्नी उसके पास वापस आ गई।
वह वापस गडग आ गया और अपने परिवार के साथ रहने लगा। मगर एक दिन उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई और उसे फिर से मकबूल के साथ देखा गया। प्रकाश ने दावा किया कि उसने पुलिस और महिला संगठनों से भी संपर्क किया था, मगर किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।
उसने यह भी कहा कि पत्नी के दोबारा भाग जाने के बाद उसे दिल का दौरा पड़ा और उसके दो बेटे भी बीमार पड़ गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएलएफ को लगा बड़ा झटका, नोएडा प्राधिकरण को देना होगा 235 करोड़
Next: बीजू पटनायक का डकोटा विमान ओडिशा वापस लाया गया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.