Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई खंड अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी गठित
  • अल्मोड़ा

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई खंड अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ, सिंचाई खंड अल्मोड़ा शाखा का वार्षिक अधिवेशन सिंचाई उपखंड कार्यालय में संपन्न हुआ। अधिवेशन के पहले सत्र में विभागीय इंजीनियरों और कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्रशासनिक कार्यों में हो रहे बाहरी हस्तक्षेप पर कड़ा ऐतराज जताया गया और इसे विभागीय स्वायत्तता में बाधक बताया गया। जनपद अध्यक्ष जीवेश वर्मा ने अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए कहा कि समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए संगठन को और अधिक मजबूत व संगठित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। अधिवेशन में एसीआर से संबंधित मुद्दे, बेलदारों की भारी कमी और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि जनहित के कार्यों को समयबद्ध रूप से निपटाना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। दूसरे सत्र में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सिद्धार्थ साह को अध्यक्ष और दिव्या बिष्ट को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन ललित मोहन बिष्ट ने किया। इस अवसर पर मोहन सिंह रावत, जीवेश वर्मा, विपिन तिवारी, लता नयाल, पंकज कुमार आर्य, दीपक मटियाली, सुमन बिष्ट, विशाखा पंत, ललित मोहन बिष्ट सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर धाम में एक जून से शुरू होगी शटल सेवा और पार्किंग सुविधा
Next: टिहरी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.