Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धूमधाम से मनाया गया मानसखण्ड विज्ञान केंद्र का प्रथम स्थापना दिवस
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया गया मानसखण्ड विज्ञान केंद्र का प्रथम स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 10/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मानसखण्ड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थे, और अध्यक्षता अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, देहरादून के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने केंद्र द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और अल्मोड़ा की वैज्ञानिक पहचान को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर उभारने पर जोर दिया। उन्होंने विज्ञान एवं तकनीकी को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि यह विज्ञान केंद्र विद्यार्थियों के वैज्ञानिक विचारों को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और नवीनतम तकनीकों के उपयोग की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम में विज्ञान उद्यान का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह विज्ञान उद्यान विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। यह केंद्र क्षेत्र और राज्य में वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देगा और विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों का सृजन करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि देहरादून में उत्तराखंड की पहली साइंस सिटी का कार्य प्रगति पर है, जो विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। केंद्र प्रभारी और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रतिभागियों और सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र की एक साल की उपलब्धियों और चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में राज्य के विभिन्न जिलों से 15,000 से अधिक आगंतुकों ने केंद्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए उद्यमिता विकास एवं बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बौद्धिक संपदा, पेटेंट प्रक्रिया और जैव विविधता पंजिका के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यशाला के प्रतिभागियों को ग्रामीण तकनीकी परिसर, कोसी, अल्मोड़ा में उद्यमिता प्रशिक्षण और भ्रमण भी कराया गया। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विज्ञान केंद्र की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने केंद्र को आगे बढ़ाने और अल्मोड़ा में विज्ञान निदेशालय की स्थापना के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में मानसखण्ड विज्ञान केंद्र के ई. प्रदीप तिवारी ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा और सभी अतिथियों, विशेषज्ञों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन तमन्ना बोरा और मनीष पालीवाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटाखे बनाते हुए ज्वालापुर में विस्फोट, एक गंभीर घायल
Next: दिसम्बर माह से वेतन न मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नाराज

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.