Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • धूल और शोर से परेशान ग्रामीणों ने पांच घंटे तक रोके डंपर
  • चमोली

धूल और शोर से परेशान ग्रामीणों ने पांच घंटे तक रोके डंपर

RNS INDIA NEWS 01/04/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। रेलवे लाइन निर्माण कार्य से उड़ती धूल और प्रेशर हॉर्न के शोर से गुस्साए कालेश्वर के ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। उन्होंने मलबे के निस्तारण में लगे डंपरों को साढ़े पांच घंटे तक रोके रखा और कार्यदायी कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कंपनी के प्रोजेक्टर मैनेजर मौके पर पहुंचे और मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और डंपरों का संचालन दोबारा शुरू हो सका। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे निर्माण कार्य के मलबे को डंपर के जरिये लंगासू के पास डंप किया जा रहा है। वहीं डंपरों के संचालन से कालेश्वर की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही इनसे उड़ने वाले धूल से लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें भी हो रही हैं। ऐसे में बुधवार को एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज रावत के नेतृत्व में कालेश्वर के ग्रामीणों ने सुबह 9 बजे रेलवे कंपनी के कार्यों में लगे सभी डंपरों को रेलवे पुल के पास रोक दिया। मनोज रावत और ग्राम प्रधान पूजा देवी ने कहा कि डंपर चालक रात में तेज रफ्तार के साथ प्रेशर हार्न के साथ तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं। रेलवे निर्माण में लगी कंपनी की ओर से नाली निर्माण भी अधूरा छोड़ा गया है। आंदोलन को देखते हुए दोपहर करीब 2 बजे राही और मैक्स कंपनी के प्रोजेक्टर मैनेजर मौके पर पहुंचे। उन्होंने चार अप्रैल को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने, सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव करने, आधे अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने, वाहनों के आवागमन के लिए सीमा तय करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और ढाई बजे डंपरों को जाने दिया। इस मौके पर गोमती देवी, जयंती, रुचि, कमला देवी, रैबा रावत, रुपा, आशा, बबीता, करिशमा, गोमती देवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार का किया भ्रमण, साफ-सफाई पर दिए सख्त निर्देश
Next: मसूरी होटल एसोसिएशन ने लाइसेंस शुल्क का विरोध किया

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.