Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी होटल एसोसिएशन ने लाइसेंस शुल्क का विरोध किया
  • देहरादून

मसूरी होटल एसोसिएशन ने लाइसेंस शुल्क का विरोध किया

RNS INDIA NEWS 01/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मसूरी होटल एसोसिएशन ने नगरपालिका द्वारा प्रस्तावित नए लाइसेंस, पंजीकरण और शुल्क का कड़ा विरोध शुरू कर दिया । होटल एसोसिएशन का कहना है कि होटल पहले से ही विभिन्न लाइसेंस, पंजीकरण और शुल्कों के बोझ तले दबे हुए हैं और यह नया प्रस्ताव उनकी परेशानियों को और बढ़ा देगा।होटल एसोसिएशन मसूरी के महासचिव अजय भार्गव ने कहा कि नगर पालिका बोर्ड बैठक में होटल व्यवसायियों सहित अन्य व्यवसायियों पर लाइसेंस लेने का प्रस्ताव सदन में पास किया गया है जिसका होटल एसोसिएशन कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि होटल उद्योग पहले ही कई प्रकार के टैक्स देता आ रहा है और अब नगर पालिका द्वारा नया टैक्स लगाना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में दुकान और प्रतिष्ठान लाइसेंस, दुकान अधिनियम, खाद्य लाइसेंस, जीएसटी राज्य और केंद्र सरकार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संचालन की अनुमति, भवन कर नगर पालिका, अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क नगरपालिका, उद्योग आधार, उद्यम पंजीकरण, अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र शुल्क, कर्मचारी राज्य बीमा निगम पंजीकरण, भविष्य निधि पंजीकरण, सार्वजनिक प्रदर्शन लाइसेंस, उत्तराखंड यात्रा व्यापार पंजीकरण पर्यटन विभाग, पहले से ही लगाये गये हैं ऐसे में नया शुल्क लगाना व्यापारी हित में सही नहीं है। उन्होंने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बात, आवास लाइसेंस नगर पालिका द्वारा ही जारी किया जाता है। एसोसिएशन का मानना है कि नए नियम जोड़ने से व्यापार वृद्धि में बाधा आएगी और आर्थिक चुनौतियां और बढ़ेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धूल और शोर से परेशान ग्रामीणों ने पांच घंटे तक रोके डंपर
Next: कैफे में युवती से छेड़खानी, विरोध पर दी मारने की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.