Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार का किया भ्रमण, साफ-सफाई पर दिए सख्त निर्देश
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार का किया भ्रमण, साफ-सफाई पर दिए सख्त निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-01 at 16.43.22 (1)_11zon

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल ने मुख्य बाजार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न कार्यों को लेकर फीडबैक भी लिया गया। बुधवार को निरीक्षण के दौरान बाजार में शौचालय की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी ने संभावित स्थलों का निरीक्षण किया और उपयुक्त स्थानों का चयन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शौचालय कॉम्प्लेक्स निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए नगर आयुक्त को नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाजार में झूलते तारों को व्यवस्थित करने और निर्धारित सीमा से बाहर फड़ लगाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फड़ केवल तय स्थानों पर ही लगाए जाएं और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समाधान करना, बेहतर और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना और लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की
Next: धूल और शोर से परेशान ग्रामीणों ने पांच घंटे तक रोके डंपर

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.