Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • धीरे-धीरे बढ़ रहे पॉजिटिव, नहीं जा रहा कोरोना
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

धीरे-धीरे बढ़ रहे पॉजिटिव, नहीं जा रहा कोरोना

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
default featured image


देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना धीरे-धीरे फिर से दस्तक देता दिखाई दे रहा है। पिछले दो हफ्तों में कोरोना के सक्रिय मरीजों में करीब 35 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। राज्य में देहरादून के बाद अल्मोड़ा जिले में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। राज्य में कोरोना केसों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हुई है। लेकिन नवंबर के दूसरे हफ्ते के बाद से कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।


हालांकि किसी मरीज के गंभीर होने की सूचना नहीं है, बावजूद इसके तीसरी लहर की आशंका के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या में वृद्धि होना चिंता की बात है। जानकारों का कहना है कि अधिकतर लोगों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं, बावजूद कोरोना के मरीजों का सामने आना भी हैरान कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना मरीजों को होम आइसोलेट करने के साथ ही एक्टिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग करने के काम में जुटी है।

तिथि    कोरोना केस
7 नवंबर    141
14 नवंबर    177
21 नवंबर    192

शादी समारोह में बरतें सावधानी
जानकारों के अनुसार इस बार काफी शादियां होनी हैं। जो लोग कोरोना के चलते पिछले दो-तीन सीजन में समारोह में जाने से बच रहे थे, वे अब खुलकर परिवार के साथ समारोह में जा रहे हैं। विवाह समारोह में आस-पड़ोस के ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से रिश्तेदार पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्थितियां थोड़ी भी विपरीत हुईं तो सभी को परेशानी झेलनी पड़ेगी।  

वैक्सीनेशन की रफ्तार हुई धीमी
उत्तराखंड में पिछले 50 दिनों में वैक्सीनेशन की स्थिति बहुत धीमी रही है। अब 2021 वर्ष के अंत तक टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कर पाना मुश्किल लग रहा है। सरकार ने 31 दिसंबर तक राज्य में सभी 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है, इसको पूरा करने के लिए अगले 40 दिन में हर रोज 75 हजार से ज्यादा डोज की जरूरत पड़ेगी।

सक्रिय मरीजों के मामले में दूसरे नंबर पर अल्मो़ड़ा
उत्तराखंड में सक्रिय मरीज या फिर रोज मिल रहे संक्रमित मरीजों में देहरादून जिला सबसे आगे है। 20 नवंबर को यहां पर 132 एक्टिव मरीज थे। वहीं अल्मोड़ा जिले में 23 एक्टिव मरीज हैं। जबकि तीसरे नंबर पर हरिद्वार जिला है, यहां पर 15 एक्टिव मरीज हैं।  

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाली मूल के नाबालिग किशोर के साथ कुकर्म, मुकदमा दर्ज़
Next: पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा किया जा रहा “मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम” निरन्तर प्रगति पर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.