Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हिन्दू धर्म के लोगों के साथ अब तक का सबसे बड़ा विश्वासघात : धस्माना
  • देहरादून

हिन्दू धर्म के लोगों के साथ अब तक का सबसे बड़ा विश्वासघात : धस्माना

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
rns featured image new

देहरादून। हरिद्वार में उजागर हुए आरटीपीसीआर घोटाले को शर्मनाक व देश व दुनिया के सभी सनातनी हिन्दू धर्म के लोगों के साथ अब तक का सबसे बड़ा विश्वासघात बताते हुए कांग्रेस ने राज्य की तीरथ सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए घोटाले की उच्च न्यायालय के सिटिंग न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अगर सरकार वास्तव में निष्पक्ष जांच कराना चाहती है तो बिना देरी किये इस मामले की न्यायिक जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की देख रेख में करवाये क्योंकि आरटीपीसीआर जांच के मामले में माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल ने राज्य सरकार को स्पष्ट आदेश दे कर पूरे कुम्भ मेले के दौरान पचास हज़ार आरटीपीसीआर करने के आदेश दिए थे। अत: इस मामले की जांच व समीक्षा माननीय उच्च न्यायालय की देखरेख में ही होनी चाहिए। श्री धस्माना ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये एक बड़ा घोटाला ही प्रतीत हो रहा है जिसमें बड़े लोगों के लिप्त होने की पूरी संभावना है और ऐसे में कोई सीडीओ स्तर का अधिकारी इसकी निष्पक्ष जांच नहीं कर सकता। श्री धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्वयं शपथ लेते ही हरिद्वार जाकर बेरोक टोक दिव्य व भव्य महाकुंभ के आयोजन की न केवल घोषणा की थी बल्कि श्रद्धालुओं को बेधडक़ आने का खुला आमंत्रण यह कहते हुए दिया था कि जो गंगा में डुबकी लगाते हैं उनको कोरोना नहीं हो सकता। श्री धस्माना ने कहा कि राज्य की सरकार ने कुम्भ मेले की कोई व्यवस्था कोविड प्रोटोकॉल का अनुसार नहीं कि जिसका परिणाम न केवल उत्तराखंड ने बल्कि पूरे देश ने भुगता है और अभी भी भुगत रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस इस आरटीपीसीआर घोटाले का पूरा पर्दाफाश होने तक खामोश नहीं बैठेगी और शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष इस मुद्दे पर कोई बड़ा ऐलान करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्ष्मेश्वर तिराहे के पास टूटी सड़क का विभाग ने काम किया शुरू, सभासद ने 2 माह पूर्व विभाग को किया था सूचित
Next: लोजपा में अब पार्टी पर अधिकार की जंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.