Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धरने पर बैठे शहीद संदीप रावत के परिजन
  • देहरादून

धरने पर बैठे शहीद संदीप रावत के परिजन

RNS INDIA NEWS 28/11/2021
rns featured image new

देहरादून। पांच साल से नौकरी के लिए भटक रहा शहीद संदीप सिंह रावत का परिवार रविवार को एक दिवसीय धरना दिया। यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने शहीद के परिवार का समर्थन देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहीद की मां आशा देवी ने कहा कि शहीद के परिवार के साथ सरकार ऐसा करेगी उम्मीद नहीं था। मजबूरी में परिवार के सदस्यों को सड़क पर उतरना पड़ा है। गांधी पार्क के सामने शहीद का परिवार एक दिवसीय धरना दिया। शहीद की मां ने कहा कि दुख होता है जब एक शहीद के परिवार को इस तरह से नौकरी के लिए भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहीद के परिवार में से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही थी। इस नौकरी के लिए परिवार पांच सालों से भटक रहा है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ विरेन्द्र सिंह रावत व केंद्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रमिला रावत ने कहा कि जम्मू कश्मीर के टांगधार में आतंकियों से लोहा लेते हुए संदीप सिंह रावत अक्टूबर 2016 में शहीद हुए थे। इनका परिवार देहरादून के नवादा कोटला में रहता है। उन्होंने कहा कि शहीद का परिवार पिछले पांच सालों से नौकरी के लिए चक्कर काट रहा है। शहीद के बड़े भाई दीपक सिंह रावत को नौकरी नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर मोहन काला, प्रकाश ढौंडियाल, राकेश सिंह, सूरज थापा, मेहरबान सिंह रावत, मीनाक्षी सेमवाल, सृष्टि उनियाल, रूपा यादव, नेहा, सानिया, प्रकाश देवी, इंदु देवी, साजन, सजना, तस्लीम, आमना, प्रियंका, आशा रावत आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुनार की दुकान से सामान चोरी में महिला समेत दो गिरफ्तार
Next: 30 को निकलेगी अभियंता आक्रोश रैली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.