Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धार्मिक पहचान छिपाकर की महिला से शादी, जबरन कराया धर्म परिवर्तन
  • हरिद्वार

धार्मिक पहचान छिपाकर की महिला से शादी, जबरन कराया धर्म परिवर्तन

RNS INDIA NEWS 26/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला से एक मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। महिला और उसके बच्चे का धर्म बदलने से लेकर उसको जबरन बीफ भी खिलाया। महिला के साथ मारपीट करने के साथ ही उसको जबरन नमाज भी पढ़वाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र की एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी करने और जबरन धर्मातंरण का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शादी भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसे दो बेटे हैं। पति से घरेलू विवाद के बाद पंचाचत बुलाई गई थी। आपसी सहमति के बाद पंचायत में दोनों ने अलग रहने का समझौता हो गया था। समझौते के बाद महिला अपने मायके में पथरी क्षेत्र के गांव में रह रही थी।
महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात जट बहादरपुर निवासी सचिन नामक युवक से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि सचिन ने उसे अपने प्यार में फंसाकर शादी का झांसा दिया। आरोपी महिला को ज्वालापुर हरिलोक कॉलोनी में एक मौलवी के पास ले गया। वहां उसने अपना असली नाम शोएब बताया।
महिला का कहना था कि शोएब ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन भी करवाया कराया। यही नहीं, शोएब पर आरोप लगाया कि उसके चार साल के बेटे का भी जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया। धर्म परिवर्तन के बाद शोएब ने उसका नाम रेशमा और बच्चे का नाम अरमान अली रखा।
कहा कि शोएब उससे जबरन निकाह कर अपने साथ घर ले गया। आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही बीफ खिलाने का प्रयास भी किया। यहीं नहीं, युवक और उसके पिता नमाज पढ़ने को लेकर उसके साथ रोज मारपीट करने लगे। कई दिन रखने के बाद शोएब महिला को छोड़ कर चला गया।
महिला का आरोप है कि युवक उसे हर रोज जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसओ पथरी पवन डिमरी ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फूड वैन की डोर-टू-डोर चेकिंग करेगा खाद्य विभाग
Next: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.